लातेहार, मार्च 15 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के चमरडीहा गांव में ईंट से लदी एक हाइवा ने शनिवार को बिजली पोल में धक्का मार कर तोड़ दिया है। चमरडीहा में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। केबल तार के नीचे गिरने से हादसा होने से भी बच गया। विद्युत कर्मियों ने वहां पहुंच कर हाइवा से बिजली पोल टूटने की घटना की जांच की। विद्युत कर्मियो ने बताया कि हाइवा से किसी व्यक्ति ने ईंट मंगाया था। ईंट को गिराने के लिए हाइवा को ले जाया जा रहा था, इसी दौरान सीमेंटेड बिजली पोल हाइवा से धक्का लगने से क्षतिग्रस्त हो गया। विद्युत कर्मियों ने बताया बिजली विभाग का जीतना नुकसान हुआ है, हाइवा के मालिक के द्वारा उसे अदा कर दिया जाता है तो ठीक है, नही तो आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...