गिरडीह, मार्च 2 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के पटना बल्हारा मुख्य पथ पर भेलवा गांव के पास एक तेज रफ्तार आ रहे हाइवा ने ट्रैक्टर में ठोकर मार दी। हाइवा के धक्के से ट्रैक्टर पुल के नीचे नदी में गिर गया। घटना में ड्राइवर जख्मी हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तब तक हाइवा फरार हो गया। भाग रहे हाइवा का ग्रामीणों ने पीछा किया व सतगावां थाना क्षेत्र के बासोडीह बाजार में उसे पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...