हाइवा ने टोटो में मारी टक्कर, तीन व्यक्ति जख्मी
मुंगेर, मई 10 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार की शाम हवेली खड़गपुर- बरियारपुर मुख्य मार्ग स्थित सूर्य मंदिर के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बरियारपुर की तरफ से आ रहा टोटो में विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने सीधी टक्कर मार दिया। जिसमें टोटो पर सवार गोबड्डा गांव निवासी सुनील मंडल, मोहनपुर गांव निवासी जोगिंदर दास तथा गया जिला के अलीपुर थाना अंतर्गत चैता गांव निवासी सुजीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों एवं परिजनों के सहयोग से तीनों जख्मी को इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि तीनों जख्मी के सिर तथा शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें लगी है। जिसका प्राथमिक इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.