हाइवा ने टोटो-बाइक को रौंदा, टोटो चालक की मौत, दो घायल
देवघर, मई 21 -- देवघर, प्रतिनिधि शहर के बाइपास सर्कुलर रोड स्थित केनरा बैंक के समीप मंगलवार देर रात सड़क हादसे में टोटो चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो लोग घायल हो गये। तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा चालक ने सड़क पर चल रहे टोटो-बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर में लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने मामले की जानकारी 100 डायल पर दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले को देखते हुए सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। रात मृतक की पहचान नहीं हो पाई। वहीं बुधवार सुबह मृतक टोटो चालक की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिलांतर्गत हालिया गांव निवासी 60 वर्षीय रामनाथ स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.