मुंगेर, फरवरी 1 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। रविवार को दोपहर में एनएच 80 पर बरियारपुर सुल्तानगंज मार्ग में कल्याणपुर के समीप हाईवा ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे टोटो चालक 32 वर्षीय विकास कुमार का मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। टोटो चालक विकास कुमार गांधीपुर गांव का रहने वाला था, जो कृष्णदेव मंडल का पुत्र था। मृतक टोटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार को दोपहर में गंगा स्नान करने वाले सवारी को टोटो पर बैठाकर वह घोरघट स्थित गंगा घाट गया था। उसके बाद वह सवारी को उतार कर वापस आ रहा था। इसी क्रम में बरियारपुर की तरफ से तेज गति में जा रही हाइवा ने टोटो में टक्कर मार दी। जिससे टोटो का चालक विकास कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.