साहिबगंज, फरवरी 28 -- पतना। बरहड़वा-राजमहल मुख्य पथ पर सरायबिंधा के पास एक खड़ी ऑटो को शनिवार को पीछे से एक हाइवा ने टक्कर मार दी। घटना में ऑटो चालक सहित चार व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ऑटो केलाबाड़ी से यात्री लेकर बरहड़वा की ओर आ रही थी । इसी क्रम में सरायबिंधा के पास यात्री उतारने के लिए ऑटो को खड़ी कर दी । पीछे से आ रही हाइवा ने उसमें टक्कर मार दी। उधर, घटना में राधानगर थाना के इंग्लिश निवासी ऑटो चालक अजरुद्दीन शेख सहित सिमलगोड़ा के सुंदरी मालतो(40), मैसी पहाड़िन(55) व निर्माला हांसदा(20) गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में सभी को बरहड़वा सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर रांगा थाना पुलिस पहुंच हाइवा को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। नास्ता दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान उध...