सोनभद्र, सितम्बर 27 -- सोनभद्र/सलखन, हिटी। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध स्थित बस कटवा मोड़ के पास रविवार शाम करीब 7.30 बजे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सिंदुरिया निवासी 32 वर्षीय गोविंद यादव पुत्र भूपेंद्र यादव और पटवध निवासी 27 वर्षीय राजू पुत्र अज्ञात एक ही बाइक से रॉबर्ट्सगंज की ओर से चोपन की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: एनएच पर हादसों में युवक समेत दो लोगों की गई जान, विरोध में सड़क जाम टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोट लगने से उ...