गिरडीह, मार्च 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल के हाइवा चालक के साथ मारपीट किये जाने के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की रात मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो की अगुवाई में मुफस्सिल पुलिस द्वारा कोयला चोरों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सीसीएल के हाइवा चालक मो वसीम अंसारी के साथ पिछले 05 फरवरी 2026 की रात की गयी मारपीट मामले के नामजद अभियुक्त मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खंडीहा निवासी दिलीप दास, छोटु दास एवं दीपक दास को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों की गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना कांड संख्या 28/26 में किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गुरूवार को दो आरोपियों दिलीप दास एवं दीपक दास को अदालत में प्रस्तुत किया गया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.