गिरडीह, फरवरी 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के कबरीबाद माइंस से हाइवा पर कोयला लादकर क्रशर जा रहे चालक के साथ मारपीट की गई है। यह मारपीट कोयला चोरों द्वारा की गई है। मारपीट में घायल हाइवा चालक मो वसीम को इलाज के बनियाडीह लंकास्टर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना शुक्रवार की अहले सुबह लगभग तीन बजे की है। मो वसीम माइंस से कोयला लोड कर क्रशर जा रहा था। रास्ते में कोयला चोर मिले और वाहन को रोकने को कहा। हालांकि चालक हाइवा लेकर सीधा क्रशर पहुंच गया। इस बीच कोयला चोर क्रशर पहुंच गये और चालक के साथ मारपीट कर दी। कोयला चोरों ने यह मारपीट रात में पुलिस गश्ती और सीसीएल सुरक्षा विभाग का गश्ती दल दूसरी तरफ चले जाने के बाद की है। घटना के बाद मामले की सूचना मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो को मिलते ही तत्काल पुलिस टीम पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.