लखीसराय, अप्रैल 14 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के महमदपुर पंचायत के रतनूपुर गांव के पास एन एच 80 पर सोमवार की रात करीब 8:45 बजे हाइवा गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। ये दोनों बाइक पर सवार थे और लखीसराय की तरफ से सूर्यगढ़ा की ओर आ रहे थे। जबकि सूर्यगढ़ा की ओर से लखीसराय की ओर जा रही हाइवा गाड़ी ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दोनों युवक एन एच 80 पर गिर पड़े तथा हाइवा से कुचल जाने के कारण घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष रोहित कुमार एस आई नित्यानंद सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों व पुलिस बलों के साथ घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.