पलामू, अप्रैल 28 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 139 दुबटिया मोड़ के समीप सोमवार की देर रात पिपरा पुलिस ने जांच के दौरान बिना चालान के स्टोन बोल्डर लदा एक हाइवा वाहन को जब्त किया है। पिपरा थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान सोमवार की देर रात बिना चालान के स्टोन बोल्डर लदे एक हाइवा को जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को भी बोल्डर लदे दो हाइवा को जब्त किया गया था। कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भेजा गया है। यह भी पढ़ें- बिना चालान के छर्री लदा दो हाइवा जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.