साहिबगंज, अप्रैल 28 -- मंडरो। थाना क्षेत्र के मिर्जाचौकी-भगैया मुख्य सड़क पर स्थित नीमगाछी गांव के समीप सोमवार की देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। स्टोन चिप्स लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे खड़े ईंट लदे ट्रैक्टर से टकराया, जिसके बाद ट्रैक्टर पास स्थित मनोरमा देवी के मकान में जा घुसा। इस दुर्घटना में मनोरमा देवी का कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय घर में मौजूद सभी सदस्य सो रहे थे,जो संयोगवश सुरक्षित बच निकले।स्थानीय लोगों के अनुसार स्टोन चिप्स लोड हाइवा (बीआर 01जीक्यू 6284) का संतुलन अचानक बिगड़ गया,जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर और हाइवा दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही मिर्जाचौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस ने हाइवा को कब्जे में लेकर माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.