दुमका, अप्रैल 7 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुमड़ाबाद के सेल्फी ब्रिज के पास हाइवा के धक्का से एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक जख्मी हो गया। घायल युवक को प्राथमिक इलाज के बाद रिलीज कर दिया गया है। यह घटना रविवार को शाम में हुई। किशोर के शव की पहचान पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला अन्तर्गत मोहम्मद बाजार के बरमसिया गांव के निवासी चरण हांसदा के रूप में हुई है। घरवालों ने बताया कि चरण का एक दोस्त पलटन हांसदा शिकारीपाड़ा के एक क्रेशर में काम करता है। रविवार को चरण अपने दोस्त से मिलने के लिए शिकारीपाड़ा आया था। शाम को दोनों घूमने के लिए सेल्फी ब्रिज आया था। देर शाम को घर वापस जाने के क्रम में हाइवा ने बाइक में ठोकर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। लोगों से घटना की जानकारी मिलने पर पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.