समस्तीपुर, जून 27 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर टारा चौक के समीप शनिवार की शाम हाईवा की ठोकर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान गांव के ही दुखाराम के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिरौली की ओर से एक हाईवा ट्रक कल्याणपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान कल्याणपुर की ओर से बाइक से अपने घर लौट रहे बाइक चालक हाइवा की चपेट में आ गया। उसे इलाज के लिए समस्तीपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। इधर लोगों ने हाईवा गाड़ी के चालक को पकड़ लिया। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने पूसा कल्याणपुर मुख्य सड़क को मधुरापुर टा रा चौक के समीप जाम कर दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी करीब डेढ़ घंटा से अधिक देर तक जाम की स्थिति बनी रही। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर र...