मुजफ्फरपुर, जून 21 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। लालुछपरा गांव के पास एसएच 74 पर रविवार को हाइवा की ठोकर से बाइक सवार घायल हो गया। पारू चौक निवासी सोनू कुमार साह ने घायल कांटी थाने के नरसंडा निवासी विनोद ठाकुर के पुत्र दिलीप कुमार (23) को बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉ. एफ रहमान ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जाता है कि दिलीप कुमार मनिकपुर की ओर पारू गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से जा रहे हाइवा ने ठोकर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...