हाइवा की टक्कर से सवारी गाड़ी में सवार महिला की मौत, युवती घायल
हजारीबाग, सितम्बर 3 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़-गोमियां रोड स्थित कोनार डैम के जमनीजारा मोड़ के पास गुरुवार को हाइवा की टक्कर से सवारी गाड़ी में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कर्री गांव निवासी फगुनी देवी उर्फ डेगनी देवी (30), पति डुमरचंद प्रजापति के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवती जरकुंडा निवासी सीमा कुमारी (18), पिता बिनोद महतो है। बताया जाता है कि कर्री से एक सवारी पिकअप वैन यात्रियों को लेकर बनासो की ओर जा रही थी। इसी दौरान जमनीजारा मोड़ के पास नरकी की ओर जा रहे एक अनियंत्रित हाइवा ने सवारी गाड़ी के दायीं ओर जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के दायीं ओर बैठी फगुनी देवी का हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया। सिर में भी ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.