मिर्जापुर, फरवरी 2 -- मिर्जापुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अदलहाट थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास रविवार की शाम हाइवा के टक्कर से बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा पति जख्मी हो गया। पुलिस ने हाइवा चालक को हिरासत में ले लिया है। जमालपुर थाना क्षेत्र के शेरवां गांव निवासी 37 वर्षीय अरविन्द यादव अपनी पत्नी 32 वर्षीय सुनीता के साथ बाइक से अहरौरा किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही अदलहाट के हाजीपुर गांव के पास पहुंचे। तभी वाराणसी से अहरौरा जा रहे तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार सुनीता नीचे गिर गई। हाइवा की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति अरविन्द यादव घायल हो गए। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने हाइवा चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.