लातेहार, जून 24 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्विफ्ट कार सवार चाचा की मौत हो गई,जबकि उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना बालूमाथ स्थित सौरभ ढाबा के समीप हुई। मृतक की पहचान चतरा निवासी मो. जुल्फिकार 32 वर्ष के रूप में हुई है, जबकि घायल में मो. कौनन शामिल हैं। दोनों आपस में चाचा और भतीजा थे। जानकारी के अनुसार दोनों स्विफ्ट कार से रांची से अपने घर चतरा लौट रहे थे। इसी दौरान सौरभ ढाबा के पास एक हाइवा वाहन से टक्कर हो गई। इस घटना में स्विफ्ट कार में सवार जुल्फिकार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कौनन गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना का विवरण घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से दोनों को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक संजय सिद्धार्थ ने घा...