हाइवा की चपेट में घायल टोटो चालक की इलाज के दौरान मौत
साहिबगंज, जुलाई 1 -- राजमहल, प्रतिनिधि। उधवा-राजमहल मुख्य मार्ग पर जामनगर के पास फोर लेन पर बीते मंगलवार की देर रात हाइवा की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल टोटो चालक ने इलाज के क्रम में दमतोड़ दिया। हादसे में मौके पर ही टोटो पर सवार पति-पत्नी की मौत हो गई थी। टोटो पर सवार चार अन्य घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। इसी बीच टोटो चालक पियारपुर के अबू कलाम (46) की मौत मालदा एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बीती रात करीब 1:45 बजे हो गई। बाकी तीन घायलों की भी स्थिति गंभीर बनी है । फिलहाल तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। उल्लेखनीय होगा कि राधानगर थाना क्षेत्र के बालूटोला चुआर के पति-पत्नी क्रमश: एईसुद्दीन शेख (56) व नूरआहार बीवी (52) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। पुलिस रात में ही दोनों शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल के मॉर्चरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.