साहिबगंज, अप्रैल 2 -- हाइवा की चपेट में एक घायल बोरियो। बोरियो-साहिबगंज मुख्य पथ के तेतरिया गांव के पास गुरुवार की सुबह अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार गोपीकांदर के कन्हाई सोरेन का तेतरिया में ससुराल है। वह साइकिल से लकड़ी लेकर साहिबगंज हाट जा रहा था। अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से वह घायल हो गया। उधर,घटना की सूचना पर बोरियो थाना के एएसआई संजय सिंह घटनास्थल पहुंच कर घायल कन्हाई सोरेन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। कन्हाई को कमर में गंभीर चोट है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.