छपरा, जून 27 -- पेज तीन की लीड दाउदपुर बस पड़ाव के समीप हुई दुर्घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के सिसवां बुजुर्ग गांव का था निवासी फोटो- 6 दाउदपुर बस पड़ाव के समीप शनिवार को सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी लोगो की भीड़ और जांच करती पुलिस दाउदपुर (मांझी)। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर दाउदपुर बस पड़ाव के समीप शनिवार की अहले सुबह तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से होटल संचालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का शव क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के सिसवां बुजुर्ग गांव निवासी कृष्णा होटल के संचालक 35 वर्षीय विमल कुमार साह के रूप में हुई है, जो स्व. कृष्णा साह के पुत्र थे। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह करीब 5:30 बजे वे अपनी होटल खोलने के लिए द...