रांची, अप्रैल 22 -- खलारी, संवाददाता। पिपरवार थाना क्षेत्र के कारो कॉलेज के निकट हाइवा डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मचारी उरेश करमाली की इलाज के दौरान रांची के रिम्स अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि ग्रामीणों ने मुआवजे और सुरक्षित कोयला ढुलाई मार्ग की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक उरेश करमाली उर्फ उमेश करमाली न्यू मंगरदाहा पुनर्वास ग्राम चिरैयाटांड़ निवासी थे और वर्तमान में कारो में रह रहे थे। वे कुछ महीने पूर्व सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के सीएचपी परियोजना से सेवानिवृत्त हुए थे। बताया गया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वे बैंक से जुड़े कार्य निपटाकर बाइक से अपने नए घर कारो लौट रहे थे। इसी दौरान कारो कॉलेज के समीप तेज गति से जा रही हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले ल...