हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर
लोहरदगा, जून 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के ओयना टोंगरी के पास किस्को रोड पर गुरूवार शाम हाईवा की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहरदगा कुरैशी मुहल्ला निवासी वासुक कुरैशी एवं राजा कुरैशी किस्को से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ओयना टोंगरी के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।दुर्घटना में वासुक कुरैशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं राजा कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। यह भी पढ़ें- फोरलेन पर खड़े टैंकर से टकरा बाइक सवार युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.