लातेहार, मई 1 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बालूमाथ पांकी मुख्य सड़क मार्ग स्थित ब्रह्ममोरिया गांव के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाइवा वाहन के चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ब्रह्ममोरिया गांव निवासी चंद्री उरांव लगभग 60 वर्ष के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंद्री उरांव सड़क पार कर रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्रह्ममोरिया बाजार चौक के समीप बालूमाथ पांकी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। यह भी पढ़ें- बांकेबाजार में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, सड़क जाम ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई, वाहनों की ग...