औरंगाबाद, जून 25 -- पटना-हरिहरगंज एनएच 139 पर ओबरा थाना क्षेत्र के कारा मोड के अतरौली गांव के समीप हाईवा व ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चालक की मौत मौत हो गई, जबकि एक अन्य चालक और सह चालक गंभीर रूप से घायल है। घायलों को प्रथमित उपचार के बाद रेफर किया गया है। घटना गुरुवार अहले सुबह की है।घायलों की पहचान मृतक की पहचान झारखंड राज्य के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के दाहा गांव निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों में इसी गाँव का सहचालक सचित कुमार और चालक झारखंड राज्य के पलामू जिले के छतरपुर निवासी मनोज कुमार यादव शामिल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह एक ट्रक और हाइवा की आमने सामने हुई टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां के परखच्चे उड़ गए और एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई,...