हाइवा और जुगाड़ वाहन की आमने-सामने टक्कर, बीज व्यापारी की मौत
पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- बायसी/डगरूआ, एक संवाददाता। डगरूआ थाना क्षेत्र के बेलगच्छी पूरब चौक के समीप गंडवास गांव के सामने सोमवार को हाइवा ट्रक और बीज लदे जुगाड़ वाहन की आमने-सामने की भीषण टक्कर में जुगाड़ वाहन पर सवार बीज व्यापारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में जुगाड़ वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया भेजा गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जुगाड़ वाहन चालक को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही डगरूआ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब एक घंटे से अधिक समय बाद मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.