बोकारो, मार्च 21 -- हाइवा एसोसिएशन ने की जांच की मांग चंद्रपुरा। हाइवा कोयलांचल ऑनर एसोसिएशन ने डीवीसी से छाई लोड पीएमपी कंपनी का हाइवा जलाने के मामले में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की कड़ी निंदा की है तथा इस घटना की उच्च स्तरीय जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलेश्वर महतो ने कहा है कि इस कांड में एसोसिएशन का कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं है। कंपनी के प्रतिनिधि का आरोप निराधार है। एसोसिएशन ने हमेशा ही डीवीसी और कंपनी को सहयोग करने का काम किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...