हाइवा अनियंत्रित होकर 10 फीट गड्ढे में जा गिरा,चालक जख्मी
दुमका, मई 31 -- गोविंदपुर- साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर ढलान के पास रविवार को खाली हाइवा अनियंत्रित होकर 10 फीट गड्ढे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हाइवा का चालक किशोर कुमार के बाएं पैर में चोट लगी है। स्थानीय लोगों ने चालक को वाहन से बाहर निकाल कर दुर्गापुर निजी क्लीनिक में इलाज कराया। चालक ने बताया कि दुमका कुरुवा साइडिंग से कोयला खाली करके वाहन को अमड़ापाड़ा बीजीआर कोयला लोडिंग में जा रहा था। जाने के दौरान गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर ढलान के पास सड़क में मवेशी के अचानक आ जाने के कारण सामने आने से यह घटना घटी । यह भी पढ़ें- अनियंत्रित हाइवा पेड़ तोड़ते हुए घर में घुसा, चालक केबिन में फंसा ढाई घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन बीजीआर कोल कंपनी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.