हाइवा अनियंत्रित होकर जंगल में घुसी
बोकारो, मई 28 -- पेटरवार। थाना क्षेत्र के पेटरवार स्थित बुंडू जंगल में बुधवार की देर शाम को एक हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जंगल में घुस गई। हालांकि इसमें किसी प्रकार की कोई नुकसान नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार में उक्त हाइवा छाई अनलोड कर भुरकुंडा पतरातू जा रहा था, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य वाहन ने हाइवा चालक को चकमा दे दिया, जिसके कारण हाइवा वाहन संख्या (जेएच 02 ए ई 3201) अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ों टकरा गई। हालांकि इस घटना में वाहन चालक बाल बाल बच गया। यह भी पढ़ें- ऑटो को बचाने के दौरान डिवाइडर से टकराया हाइवा, बाल-बाल बचे लोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.