नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- होंडा कार्स के लिए देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में जमीन कमजोर हो चुकी है। कंपनी का छोटा पोर्टफोलियो अब ग्राहकों को लुभाने में काययाब नहीं हो पा रहा। इसके बाद भी कंपनी ग्राहकों को खींचने के लिए लगातार इसे अपडेट कर रही है। साथ ही, नए इंजन ऑप्शन के साथ पोर्टफोलियो को मजबूत कर रही है। अब कंपनी ने एलान किया है कि नई 2028 CR-V अगले साल एक नए ऑल-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगी। इसमें एक बोल्ड नया डिजाइन भी होगा और यह नेक्स्ट जनरेशन का प्लेटफॉर्म पेश करेगा। अगले साल लॉन्च की लाइम लाइन CR-V की 30वीं एनिवर्सिरी के साथ मेल खा रही है। यह अमेरिका की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है, जिसकी ईयरली सेल्स लगातार तीसरे साल 4 लाख यूनिट से अधिक होने की उम्मीद है। अमेरिका में कम्युलेटिव सेल 7.5 मिलियन (75 लाख) यूनिट से ज्यादा है। हाइब्रिड से...