दिल्ली, नवम्बर 7 -- दिल्ली में वायु गुणवत्ता बिगड़ने के मद्देनजर दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई 'हाइब्रिड मोड' में कराने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को जारी यह निर्देश शिक्षा निदेशालय के तहत आने वाले सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के साथ-साथ नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी), नगर निगम (एमसीडी) और दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूलों पर भी लागू होगा।छात्रों को मिलेगा विकल्प निर्देश में कहा गया है कि दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी। इसके तहत विद्यार्थियों को स्कूल जाकर या ऑनलाइन पढ़ाई करने का विकल्प मिलेगा। परिपत्र के अनुसार यह फैसला वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के उस आदेश के अनुपालन में लिया...