चंदौली, मार्च 11 -- चंदौली, संवाददाता। धान के कटोरे में मक्का की खेती करने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत जिले के किसानों को जायद सीजन में हाइब्रिड मक्का बीज पर 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। यह बीज त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम और संकर बीजों के उपयोग को बढ़ावा देने की योजना के तहत वितरित किया जा रहा है। किसान अपने नजदीकी राजकीय कृषि बीज भंडारों से इसका लाभ उठा सकते हैं।जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में जायद की मक्का बुआई का सबसे उपयुक्त समय चल रहा है। जायद सीजन में मक्का की खेती करने वाले किसान अपने विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से संपर्क कर अनुदान पर हाइब्रिड मक्का बीज प्राप्त कर सकते हैं। यह वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है। बीज खरीदते समय किसानों को पूरा मूल्य चुकाना होगा। इस...