रुद्रपुर, जनवरी 19 -- रुद्रपुर। ग्रीष्मकालीन धान के विकल्प के रूप में मक्का उत्पादन और उसके विपणन को लेकर सोमवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सीडीओ ने मक्का बीज विक्रय कंपनियों को 23 जनवरी तक जिले में हाइब्रिड मक्का बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने मुख्य कृषि अधिकारी और पंतनगर के वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से राइस मिलों का निरीक्षण कर ड्रायरों की जांच और मक्का क्रय के लिए नमी प्रतिशत के मानक तय करने को कहा। फसल कटाई के समय अधिक नमी की समस्या से निपटने के लिए जिले में ड्रायर सुविधा उपलब्ध कराने और मक्का कटाई में प्रयुक्त कृषि यंत्रों पर किसानों को अनुदान देने के प्रयासों पर भी चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों, वैज्ञानिकों और किसान प्रतिनिधियों ने सुझाव रखे और सहयोग का आश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.