हापुड़, मई 25 -- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखुवा की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका दुबे के नेतृत्व में शुक्रवार को हाइपरटेंशन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य लोगों को हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना रहा। रैली को स्वास्थ्य केंद्र परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल छात्र और आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने "बीपी जांचाओ, जान बचाओ" और नमक कम करो, तनाव दूर करो जैसे स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली को संबोधित करते हुए डॉ. प्रियंका दुबे ने कहा कि हाइपरटेंशन हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और किडनी संबंधी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। उन्होंने 30 वर्ष की आयु के बाद नियमित बीपी जांच कराने की सलाह दी। रैली के समापन पर निःशुल्क बीपी जांच, ...