मेरठ, मई 19 -- महावीर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में सोमवार को हाइपरटेंशन जागरूकता एवं बीएमडी जांच शिविर का आयोजन किया। महावीर विश्वविद्यालय के महावीर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा विशेष हाइपरटेंशन जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में आमजन, विद्यार्थियों एवं मरीजों को उच्च रक्तचाप, हड्डियों के स्वास्थ्य तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण निशुल्क किया। चिकित्सकों ने लोगों को उच्च रक्तचाप के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिविर में चिकित्सकगण, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में मरीज उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर, उच्च रक्तचाप को लेकर किया गया जागरूक यह भी पढ़ें- उच्च...