लखनऊ, मई 16 -- बीपी ज्यादा होने से दिल की धमनियां हो रहीं कमजोर -पीजीआई के नेफ्रोलॉजी में छह हजार रोगियों की स्क्रीनिंग में मिले लक्षण 80 फीसदी गुर्दा रोगी हाइपरटेंशन से परेशान लखनऊ, कार्यालय संवाददाता गुर्दे की बीमारी वाले करीब 80 फीसदी रोगी हाइपरटेंशन से पीड़ित हैं। कोई लक्षण महसूस न होने से यह उच्च रक्तचाप से अनजान थे। गुर्दे की बीमारी के होने के बाद जांच में हाइपरटेंशन मिला है। लम्बे समय तक बीपी के बढ़े रहने से दिल की धमनियां खराब होने लगती हैं। इससे गुर्दा रोग, हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसका खुलासा पीजीआई के नेफ्रोलॉजी विभाग में इलाज करा रहे गुर्दा मरीजों के अध्ययन में सामने आए हैं। डेढ़ माह में ओपीडी में देखे गए छह हजार रोगियों में से करीब 4800 में हाइपरटेंशन मिला है।

अनियंत्रित बीपी का दिल की धमनियों पर हमला...