गोरखपुर, मार्च 9 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता हाइपरटेंशन (तनाव) महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। तनाव का असर महिलाओं के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर पड़ रहा है। इसकी वजह से महिलाओं में प्लेटलेट्स कम हो रहे हैं। साथ ही महिलाएं हेल्प सिंड्रोम का शिकार हो रही है।इसी सिंड्रोम के कारण महिलाओं में रक्त का थक्का जम जा रहा है। एम्स में इस तरह की दिक्कतें 10 से 12 फीसदी महिलाओं में देखने को मिल रही है। चिंता की बात यह है कि करीब दो से तीन फीसदी महिलाओं पर दवाओं का असर नहीं हो रहा है।एम्स की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आराधना सिंह ने बताया कि हाइपरटेंशन महिलाओं के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। एम्स की बात करें तो हर दिन 100 में 10 से 12 महिलाओं की जांच में प्लेटलेट कम हो जा रहे हैं। साथ ही लिवर एंजाइम्स भी बढ़ता हुआ मिला है। कई...