बागपत, अगस्त 6 -- बड़ौत। रमाला क्षेत्र के बुढ़पुर गांव के रहने वाले एनएचपीसी के निदेशक (परियोजना) संजय कुमार सिंह को जलविद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'हाइड्रो विभूषण अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित 18वें इंडिया हाइड्रो एंड पीएसपी अवॉड्र्स-2026 के दौरान प्रदान किया गया। यह सम्मान हाइड्रोपावर फोरम ऑफ इंडिया द्वारा एनर्टिया फाउंडेशन और रेपा (रिन्यूएबल एनर्जी प्रमोशन एसोसिएशन) के सहयोग से आयोजित 18वें हाइड्रो विजन कॉन्क्लेव में दिया गया। संजय कुमार सिंह को जलविद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, परियोजना प्रबंधन और चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं के सफल संचालन के लिए सम्मानित किया गया। सिविल इंजीनियर के रूप में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले स...