हाइड्रो इलेक्ट्रिक इम्प्लाइज यूनियन की मासिक बैठक संपन्न,समस्याओं पर जताई नाराजगी
रामपुर, जुलाई 5 -- रामपुर। हाइड्रो इलेक्ट्रिक इम्प्लाइज यूनियन की एक मासिक बैठक रविवार को पुराना पावर हाउस स्थित यूनियन कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया। बैठक में कर्मचारियों ने कमेटी नंबर-02 का गठन होने के बावजूद अब तक उसकी कोई बैठक न होने पर निराशा जताई । क्षेत्रीय अध्यक्ष मो. अली खां ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए बताया कि उन्होंने कमेटी के अध्यक्ष ई० अनुराग सिंह से इस विषय पर कई बार वार्ता की है, लेकिन वह इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन अब इस संबंध में जल्द ही अधीक्षण अभियंता महोदय से वार्ता करेगा। एसएसओ के आदेशों की अनदेखी का आरोपबैठक में मौजूद तकनीशियन कर्मचारियों ने मुद्दा उठाया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.