फतेहपुर, अप्रैल 15 -- चौडगरा। कस्बा स्थित हाइवे पर उस समय हडकंप मच गया जब एक चालक ने लापरवाही बरतते हुए डंफर का हाइड्रोलिक उठा होने के बाजवूद वाहन को दौड़ाना शुरू कर दिया। जिससे हाइवे क्रास कर गुजरे बिजली के तार उलझकर टूट गए जिससे हादसा होने से बच गया। कस्बे के एक कालेज के पास हाईवे पर एमसीसी लाइन की क्रासिंग है। जिसमें खुले तार हाइवे के ऊपर से निकले है, देर शाम प्रयागराज की ओर जा रहे एक डंफर की हाइड्रोलिक उठी होने के कारण तार डंफर के पिछले हिस्से में उलझकर टूट गए। तार टूटते देख आसपास के लोगो में हडकंप मच गया। जिस पर आसपास के दुकानदारों द्वारा उपकेंद्र में मामले की जानकारी देकर बिजली आपूर्ति को बंद कराया। जिसके बाद डंफर चालक तारों को निकालकर वाहन सहित फरार होने में कामयाब रहा। वहीं तार टूटने के कारण उपकेंद्र से पोषित होने वाले सभी फीडरों क...