हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से भरा टैंकर खड़े ट्रेलर से टकराया, चालक की मौत
फतेहपुर, अगस्त 22 -- थरियांव, संवाददाता। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थरियांव थाना के भारतपुर गांव के पास शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से भरा टैंकर आगे खड़े ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर की केबिन पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गई। टैंकर चालक केबिन में ही फंस कर चिपक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्राइंडर से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
टैंकर चालक और दुर्घटना बुलंदशहर जिले के नरसेना गांव निवासी 35 वर्षीय मनोज भाटी हाइड्रोजन पेराक्साइड से भरा टैंकर लेकर प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहा था। सुबह करीब सवा नौ बजे भारतपुर गांव के पास पहुंचा हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.