हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन की तिथि अभी तय नहीं
नई दिल्ली, जुलाई 17 -- हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन की तिथि जल्द तय होगी। उत्तर रेलवे ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। रेलवे ने बताया कि अभी ट्रेन के नियमित संचालन को लेकर कोई दिशा- निर्देश जारी नहीं किया गया है। हालांकि उम्मीद है कि इसका संचालन जल्द होगा। रेलवे बोर्ड की ओर से आठ जुलाई को उत्तर रेलवे को जारी आधिकारिक पत्राचार में सामने आया है कि हाइड्रोजन ट्रेन जींद रेलवे स्टेशन से सुबह सात बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी और नौ बजकर 40 मिनट पर सोनीपत पहुंचेगी। 12 स्टेशन से ये ट्रेन गुजरेगी। अभी छह ट्रेन का इस्तेमाल किया जाएगा। किराए को लेकर अभी कोई स्पष्ट दिशा- निर्देश नहीं हैं। यह भी पढ़ें- संबोधन: हाइड्रोजन ट्रेन मेक इन इंडिया अभियान की सफलता: मोदी अनुमान है कि इसका किराया 10 से 35 रुपये तक हो सकता है। ट्रेन की अधिकतम गति 110 किलोमीटर प्रतिघंटा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.