फरीदाबाद, जुलाई 16 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ का ऐतिहासिक क्षण फरीदाबाद के लोग भी देख सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 17 जुलाई को हरियाणा के जींद से हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बल्लभगढ़ स्थित अटल ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बिना डीजल-बिना बिजली... भारत में दौड़ेगी 'पानी वाली ट्रेन'! जानिए कैसे काम करती है हाइड्रोजन ट्रेन?जिला स्तरीय कार्यक्रम उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी विधा...