हाइड्रेंट व पर्याप्त जलापूर्ति के अभाव में जूझ रहा अग्निशमन केंद्र
सहरसा, जून 30 -- सिमरी बख्तियारपुर। सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित अग्निशमन सेवा केंद्र आज भी कई बुनियादी सुविधाओं के अभाव में कार्य कर रहा है। अग्निकांड जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए स्थापित इस केंद्र में पर्याप्त जलापूर्ति और आधुनिक संसाधनों की कमी के कारण अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने के दौरान कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अग्निशमन केंद्र के पास वर्तमान में दो बड़ी दमकल गाड़ियां एवं दो छोटी अग्निशमन वाहन उपलब्ध हैं। बावजूद इसके वाहनों में पानी भरने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। केंद्र परिसर में केवल एक साधारण मोटर के माध्यम से पानी भरा जाता है, जिससे वाहनों को तैयार करने में काफी समय लग जाता है। विशेषकर बड़े अग्निकांड की स्थिति में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। अग्निशमन कर्मियों के अनुसार कई बार आग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.