चित्रकूट, मार्च 2 -- चित्रकूट, संवाददाता। भरतकूप थाना क्षेत्र के गोंडा मोड के पास ईंधन डलवाने के लिए ट्रैक्टर चालक को पैसा दे रहे युवक को हाइड्रा ने कुचल डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक हायड्रा लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस हायड्रा व चालक की तलाश कर रही है। रसिन गांव के चकला पुरवा निवासी 39 वर्षीय अजीत यादव उर्फ गुड्डू शटरिंग का काम करते थे। रविवार को वह शटरिंग खुलवाने के बाद देर शाम करीब आठ बजे सामान ट्रैक्टर में लदवाकर आ रहे थे। अजीत अपने रिश्ते में मामा लगने वाले संपतराम के साथ बाइक से था। उसे वापस गांव जाना था। इसी बीच शटरिंग लादकर आ रहे चालक ने ट्रैक्टर में ईंधन भरवाने के लिए पैसा मांगा। जिससे अजीत ने गोंडा मोड के पास बाइक हाईवे किनारे खड़ी कर दी। इसके बाद वह ट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.