हाइड्रा लगाकर गिराया गया हाईवे किनारे का यूनीपोल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 16 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के गुजरे प्रयागराज-अयोध्या हाईवे किनारे मौत बनकर खड़े यूनीपोल की खबर आपके अपने अखबार में प्रकाशित हुई थी। इसके बाद हरकत में आए नगरपालिका के कर्मचारियों ने गुरुवार को हाइड्रा लगाकर यूनीपोल गिरा दिया। पालिका की ओर से अभियान के तहत की गई कार्रवाई में भंगवा चुंगी से चौक घंटाघर तक लगे नौ यूनीपोल हटा दिए गए। शहर के बीच से गुजरे हाईवे किनारे प्रचार-प्रसार करने वाली संस्थाओं की ओर से कुल 17 यूनीपोल स्थापित किए गए हैं। हाईवे का चौड़ीकरण प्रस्तावित होने के कारण वित्तीय वर्ष 2025-26 में नगरपालिका प्रशासन की ओर से हाईवे किनारे लगे यूनीपोल का टेंडर नहीं कराया गया और यूनीपोल लगाने वालों को इसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए थे। यह भी पढ़ें- शहर में हाईवे किनारे मौत बनकर खड़े हैं 17 यूनीपोल बावजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.