हाइड्रा ने ट्रैफिक पुलिस की बाइक में मारी टक्कर, कैमरा टूटा
इटावा औरैया, अगस्त 31 -- इकदिल। नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर में बिरारी ओवरब्रिज और मनियांमऊ के बीच बड़ा हादसा टल गया। हाईस्पीड कैमरे से वाहनों की रफ्तार जांचकर चालान काट रहे ट्रैफिक पुलिस के दो सिपाही तेज रफ्तार हाइड्रा की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हाइड्रा ने सड़क किनारे खड़ी पुलिस की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ उस पर लगा हाईस्पीड कैमरा भी टूट गया। ट्रैफिक पुलिस के सिपाही सचिन और मुकेश सोमवार दोपहर बाद बिरारी ओवरब्रिज और मनियांमऊ के बीच हाईस्पीड कैमरे के जरिए इटावा की ओर से आने वाले वाहनों की गति जांच रहे थे। इसी दौरान इटावा की ओर से औरैया जा रहा तेज रफ्तार हाइड्रा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक से जा भिड़ा। टक्कर लगते ही दोनों सिपाहियों ने वहां से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हादसे के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.