हाइड्रा की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्रीकर्मी की मौत, दो घायल
उन्नाव, अगस्त 1 -- उन्नाव। संवाददाता तेज रफ्तार हाइड्रा बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक सवार एक फैक्ट्रीकर्मी की मौत हो गई। उसके दो दोस्त घायल हैं। एक घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हैलट रेफर किया गया है।सदर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर सरोसी गांव निवासी 50 वर्षीय गोकुल पुत्र स्व. देवी मगरवारा स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। शनिवार दोपहर अपने साथी दिलीप व श्रीकृष्णा के साथ बाइक से जा रहे थे। मैनीखेड़ा क्रासिंग के पास हाइड्रा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान डॉ. संजय वर्मा ने गोकुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि दिलीप की हालत नाजुक होने पर हैलट रेफर कर दिया। श्रीकृष्णा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौत की सूचना मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.