कानपुर, मई 3 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बिलहा गांव के पास खेत से वापस आ रहे एक बुजुर्ग 24 अप्रैल को हाइड्रा ट्रैक्टर की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई। इससे उनके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।बिलहा रसूलाबाद निवासी पचहत्तर साल के बुजुर्ग 24 अप्रैल की शाम को अपने खेतों पर गए थे। वहां से वापस घर आते समय हाइड्रा टैक्टर की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको सीएचसी भेजा था। वहां से उनको मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर किया गया था। इसके बाद परिजन उनका निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। वहां से परिजन पैसा खत्म हो जाने के कारण शनिवार को घर ले आए थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.