हाइडिल में जेई और एसएसओ की पिटाई, सिर फटा, तोड़फोड़
कुशीनगर, अप्रैल 23 -- टेकुआटार/मेंहदीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रामकोला थाना क्षेत्र के मांडेराय में स्थित टेकुआटार बिजली घर पर बुधवार को तोड़फोड़, जेई व एसएसओ की पिटाई से हड़कंप मच गया। इस दौरान मौके पर ईंट-पत्थर भी चले। इसमें जेई का सिर फट गया। एसएसओ भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद आसपास के लोग यह देख पीछे हट गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। घायल जेई और एसएसओ को रामकोला सीएचसी ले गई। वहां दोनों का इलाज हुआ। एसएसओ की हालत गंभीर देख जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जेई की तहरीर पर पुलिस ने मांडेराय के 10 लोगों पर बलवा, चोट पहुंचाने, अपराधिक धमकी, लोक सेवक को रोकने, लोकसेवक पर हमला और शरारत के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि मांडेराय गांव के लोग केबिल जोड़ने के लिए कई दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.